गोहाना। बीपीएस महिला विवि की सोमवार को स्नातक कोर्सों की तीसरी कटऑफ जारी की गई। इसमें ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में बीएससी नॉन-मेडिकल साइंस की सबसे अधिक 93.80 और हरियाणा ओपन कैटेगरी में बीबीएएलएलबी की सबसे कम 62.80 फीसदी पर कटऑफ लगी। इसमें शामिल छात्राएं अब 29 सितंबर तक अपनी फीस जमा करा सकेंगी।
दरअसल, बीपीएस महिला विवि में विभिन्न कोर्सों की 3738 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चली हुई है। इसके तहत मिले 4702 आवेदनों पर विवि प्रशासन ने सोमवार को तीसरी कटऑफ जारी की गई। विवि प्रशासन के अनुसार छात्राएं उत्साह से अपना दाखिला ले रही हैं। यही नहीं उन्हें कोई परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इन कोर्सों में इस तरह जारी हुई पहली कटऑफ
कोर्स ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी हरियाणा ओपन कैटेगरी
बीएएलएलबी 89.00 86.20 फीसदी
बीबीएएलएलबी 73.00 62.80 फीसदी
बीकॉम ऑनर्स 93.50 81:00 फीसदी
बीएआनर्स इकोनॉमिक्स 82.20 81.20 फीसदी
बीएससी मेडिकल साइंस 93.00 92.40 फीसदी
बीएससी नॉन- मेडिकल साइंस 93.80 90.80 फीसदी
बीएससी कंप्यूटर साइंस 90.20 75.60 फीसदी
बीएससी होम साइंस 91.60 78.60 फीसदी
बीए 81.00 70.60 फीसदी
बीबीए 80.17 76.2 फीसदी
वर्जन
बीपीएस महिला विवि में स्नातक के विभिन्न विभागों की सीटें खाली होने के चलते तीसरी कटऑफ जारी की गई है। विवि के रीजनल सेंटरों की भी कटऑफ जारी की गई है, ताकि लाभार्थी छात्राओं को दाखिला लेने का अवसर मिले।
- डॉ. महेश दाधीच, जनसंपर्क निदेशक, बीपीएस महिला विवि, खानपुर कलां।