फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: क्वार्टर फाइनल में मुक्केबाजों के चले पंच

Mon, 22 Dec 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के गोहाना में चल रही राज्य स्तरीय अलाइट महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दौरान क्
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से गोहाना स्थित जय बाला जी स्पोर्ट्स अकादमी में राज्यस्तरीय अलाइट महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दूसरे दिन रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में महिला मुक्केबाजों के जमकर पंच चले।
विज्ञापन

मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक और विशिष्ट अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा रहे और भाजपा से मुकेश रोहिल्ला रहे। चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में 45-48 किलो भारवर्ग में भारती, रितु, माही सिवाच और मनीषा, 48-51 किलो भारवर्ग में नीतू, मानसी, वकील रानी और सुषमा विजेता रहीं।
51-54 किलो भारवर्ग में आरजू, कीर्ति, प्रियंका और नीलाक्षी, 54-57 किलो भारवर्ग में दीपिका, प्रिया, मोनिका और अंकुर यादव विजयी रहीं। 57-60 किलो भारवर्ग में शिवानी देवी, ममतेश, तन्नू और मीठू, 60-65 किलो भारवर्ग में निधि, साक्षी, रानी देवी और अलीषा विजेता बनीं।
विज्ञापन

इस दौरान हुड्डा खाप के प्रधान रामफूल हुड्डा, हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेजर सत्यपाल, महासचिव ओमबीर हुड्डा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हरपाल सिंह, सेवानिवृत्त जेसीओ आजाद सिंह दहिया, राजेश धनखड़, दीपक नेहरा, मुख्य प्रशिक्षक नवीन हुड्डा, प्रशिक्षक राजेश सैनी, संजय, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें