फोटो 37: सोनीपत के सेक्टर-7 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल के खिलाड़ियों के साथ
सोनीपत। सेक्टर-7 में गेलोपियन फुटबॉल क्लब की तरफ से राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मेयर राजीव जैन ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश से 19 टीमों ने भाग लिया। इसमें लिटिल एंजल्स स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और हरियाणा फुटबाल क्लब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष जसपाल मलिक, भाजपा नेता जसपाल आंतिल, वरुण गोयल, नरेश मलिक, धर्मपाल, देवेंद्र जून भी मौजूद रहे।