बॉक्सर मोनिका को विजेता घोषित करता रेफरी। स्रोत:सोशल मीडिया
रोहतक। यूबीओ इंटरनेशनल बेल्ट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करके मोनिका ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराकर चैंपियनशिप जीती। मोनिका ने छठे राउंड में पाकिस्तानी खिलाड़ी आलिया सूमरो को नॉकआउट करके यूनिवर्सल वर्ल्ड टाइटल का खिताब अपने नाम किया। मोनिका यह खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं।
यह प्रतियोगिता 4 से 7 सितंबर तक थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित की जाएगी। मोनिका की जीत से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। मोनिका तीन साल से जिले के शहीद बैतून सिंह स्टेडियम में कोच विजय हुड्डा के पास अभ्यास कर रही है।
मूलरूप से मोनिका फतेहाबाद जिले की निवासी है। कोच विजय ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मोनिका ने शानदार प्रदर्शन करके परिवार व प्रदेश का नाम रोशन किया है।