फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: रजत जीतकर लौटे मुक्केबाज हर्ष सहरावत का किया स्वागत, जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता पदक

Tue, 17 Sep 2024 11:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दुबई में आयोजित एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटे गांव न्यात निवासी हर्ष सहरावत का मंगलवार को स्वागत किया गया।
विज्ञापन
मुक्केबाज हर्ष सहरावत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में आयोजित एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटे गांव न्यात निवासी हर्ष सहरावत का मंगलवार को स्वागत किया गया। खंदराई मोड स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी से गांव न्यात तक स्वागत जुलूस निकाला गया। स्वागत समारोह में पूर्व डीजीपी उत्तराखंड व मोती लाल नेहरू खेलकूद विश्वविद्यालय, राई के कुलपति अशोक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन


स्वागत समारोह के दौरान कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि अब शिक्षा के साथ ही खेलों का महत्व काफी तेजी से बढ़ रहा  है। खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ी देश का मान बढ़ा रहे हैं और अपना भविष्य भी बना रहे हैं। मुक्केबाज हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी मुकाबले काफी अच्छे थे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रशिक्षक नवीन हुड्डा व परिजनों को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षक नवीन हुड्डा ने बताया कि हर्ष काफी बेहतरीन मुक्केबाज है। गांव न्यात निवासी हर्ष करीब पांच साल से जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में अभ्यास कर रहा है। हर्ष के पिता मंजीत ने बताया कि बेटे ने पदक जीतकर गांव, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें