मामले में सीआईए-2 स्टाफ के एसआई बिजेंद्र सिंह की टीम ने गांव जागसी के पास खेतों से आरोपी विकास और नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने वारदात के दौरान एसपीओ व सिपाही के हाथ पकड़े थे। जिसके बाद अमित ने चाकू से वार कर उनकी हत्या कर थी। पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
संदीप को रिमांड के बाद भेजा जेल
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अमित को ढेर कर दिया था। वहीं संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। उसे सात दिन के रिमांड पर लिया था। उसकी निशादेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की थी। मंगलवार को उसका रिमांड पूरा होने पर उसे फिर से अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे सुनारिया जेल रोहतक भेज दिया है।
गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की हत्या में फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को गांव जागसी के पास पकड़ा गया। उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे मामले में गहनता से पूछताछ कर सबूत जुटाए जा सके। मामले में गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। -जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।