फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही-एसपीओ हत्याकांड: फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया

Tue, 07 Jul 2020 12:16 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत)

सार

  • सीआईए-2 स्टाफ पुलिस ने मामले में फरार आरोपी विकास और नीरज को गिरफ्तार किया
  • बुटाना के पास गश्त पर गए सिपाही व एसपीओ की हत्या कर फरार हुए थे दोनों आरोपी
  • मामले में पहले पकड़े गए आरोपी संदीप की रिमांड अवधि पूरी, सुनारिया जेल भेजा 
विज्ञापन
सिपाही व एसपीओ हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बुटाना के पास रात को गश्त कर रहे सिपाही रविंद्र व एसपीओ कप्तान सिंह की हत्या के मामले में फरार दोनों आरोपियों को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भिवानी के गांव घुसकानी का रहने वाला विकास व जींद के गांव पाथरी का रहने वाला नीरज है। पुलिस ने दोनों को गांव जागसी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि 29 जून की रात राइडर नंबर 41 पर गश्त के लिए निकले बुटाना चौकी में तैनात सिपाही रविंद्र व एसपीओ कप्तान सिंह की हत्या कर दी गई थी। अनलॉक में नाइट कर्फ्यू के चलते बंद पड़े हरियाली बाजार सेंटर के सामने कार के पास उन्हें कुछ युवक खड़े मिले थे और उनके साथ दो युवती भी थीं।


यह भी पढ़ें- अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खरीदी सेक्टर-6 पंचकूला में आलीशान कोठी, पत्नी के साथ पहुंचे तहसील
विज्ञापन


दोनों पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें चौकी चलने को कहा तो आरोपियों ने पहले पैसे लेकर छोड़ने के कहा। जिस पर दोनों कर्मियों ने पैसे लेने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उनसे हाथापाई की। बाद में चाकू से वार कर दोनों पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने 30 जून की शाम को जींद में एक आरोपी अजमेर बस्ती के अमित को मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं संदीप को गिरफ्तार किया था। 

आरोपियों ने पकड़ने गए सीआईए-2 प्रभारी अनिल कुमार व साइबर सेल प्रभारी प्रशांत को चाकू मारकर घायल कर दिया था। बाद में पुलिस ने मामले में आरोपी गांव बुटाना की युवती आशा व सुशीला को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में दो अन्य आरोपियों की पहचान घुसकानी के विकास (23) और पाथरी के नीरज (20) के रूप में हुई थी। वह लगातार फरार चल रहे थे। 

विज्ञापन

मामले में सीआईए-2 स्टाफ के एसआई बिजेंद्र सिंह की टीम ने गांव जागसी के पास खेतों से आरोपी विकास और नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने वारदात के दौरान एसपीओ व सिपाही के हाथ पकड़े थे। जिसके बाद अमित ने चाकू से वार कर उनकी हत्या कर थी। पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

संदीप को रिमांड के बाद भेजा जेल 
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अमित को ढेर कर दिया था। वहीं संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। उसे सात दिन के रिमांड पर लिया था। उसकी निशादेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की थी। मंगलवार को उसका रिमांड पूरा होने पर उसे फिर से अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे सुनारिया जेल रोहतक भेज दिया है। 
गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की हत्या में फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को गांव जागसी के पास पकड़ा गया। उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे मामले में गहनता से पूछताछ कर सबूत जुटाए जा सके। मामले में गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।  -जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें