फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जटोला में आरक्षित वर्ग के लिए बूथ नंबर 77 वर्ष 1984 से मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव जटोला में आरक्षित वर्ग के लिए बनाए गए अलग मतदान केंद्र को लेकर ग्रामीण करतार सिंह बज्जर की शिकायत के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने संज्ञान लिया। उनका कहना है कि जटोला में यह बूथ नंबर 77 पहली बार नहीं बल्कि वर्ष 1984 से मौजूद है। यही नहीं यह बूथ भारतीय निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार ही बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि मामले की पड़ताल करने के पश्चात पाया गया की बूथ संख्या 77 वर्ष 1984 से सभी चुनाव में मौजूद रहा है। उपायुक्त ने कहा कि उपरोक्त मतदान केंद्र मतदाताओं की भौगोलिक संलग्नता के आधार पर बनाया गया है। साथ ही इस बूथ को बनाते समय किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें