फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को बोलेरो ने रौंदा, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव बढ़मलिक में हुए हादसे के बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागजी
विज्ञापन
- बढ़मलिक स्थित जगवीर कॉलोनी में हादसा, परिजनों के शोर मचाने पर चालक वाहन लेकर फरार
विज्ञापन

- पिता की शिकायत पर राई थाना पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
फोटो :01 से 03
सवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव बढ़मलिक के पास जगवीर कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे सवा दो साल के मासूम को बैक कर रहे बोलेरो ने चपेट में ले लिया। हादसा देख परिजन शोर मचाते हुए घटना स्थल की ओर दौड़े, और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजन घायल ओम को लेकर अस्पताल पहुंचे, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव कनवाखेड़ा निवासी शुभम ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह बढ़मलिक की जगवीर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा ओम (सवा दो साल) मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान सीतापुर के गांव चौखड़िया निवासी चालक आलोक लापरवाही से बोलेरो पीछे करने लगा। बोलेरो ने ओम को कुचल दिया। चालक को रोकने के लिए शोर मचाया, लेकिन वह वाहन लेकर भाग गया। घायल ओम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

-
वर्जन

पिता की शिकायत पर हुई प्राथमिकी
मंगलवार रात बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर एएसआई राजकुमार टीम के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता शुभम की शिकायत के आधार पर बोलेरो चालक आलोक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चालक की तलाश की जा रही है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर थाना प्रभारी।

फोटो :: सोनीपत के गांव बढ़मलिक में हुए हादसे के बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागजी

फोटो :: सोनीपत के गांव बढ़मलिक में हुए हादसे के बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें