फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भावड़ के तलाब में मिला दो दिन से लापता युवक का शव

विज्ञापन
फोटो - भावड़ गांव में तालाब से शव को बाहर निकालते हुए युवक। स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
गोहाना। भावड़ गांव में दो दिन से लापता सोमबीर (32) का शव शनिवार को तालाब में मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। वह 17 सितंबर को पशुओं को पानी पिलाने व नहलाने के लिए गांव के पास बने तालाब पर गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवाओं की मदद से शव बाहर निकाला व पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सोमबीर के ताऊ के बेटे जितेंद्र ने घटना की प्राथमिकी बरोदा थाना में दर्ज कराई है।
जितेंद्र ने बताया कि सोमबीर मजदूरी और पशुपालन का काम करते थे। वीरवार शाम को सोमबीर पशुओं को लेकर तालाब पर गए थे। शाम को पशु खुद घर पहुंच गए और सोमबीर घर नहीं पहुंचे तो परिवार के सदस्यों ने आसपास तलाश की लेकिन उनकी कहीं पता नहीं चल पाया। दूसरे दिन भी उन्होंने सोमबीर की तलाश की, किंतु कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

तीसरे दिन सुबह के समय ग्रामीणों को तालाब में ऊपर एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। तालाब में शव होने की सूचना मिलने पर ग्रामीण वहां एकत्रित होना शुरू हो गए। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण युवाओं ने तालाब से शव को बाहर निकाला।
सोमबीर अपने परिवार में अकेले ही कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता की करीब 9 साल पहले मौत हो चुकी है। सोमबीर के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा सबसे छोटा है।
बड़े भाई की भी डूबने से ही हुई थी मौत
परिजनों ने बताया कि सोमबीर के बड़े भाई सतीश की भी इसी तालाब में डूबने से मौत हुई थी। उस समय उसकी आयु मात्र छह वर्ष की थी। ग्रामीणों के अनुसार सतीश पशुओं के साथ तालाब में चले गए थे और पशु ने उस पर पैर रख दिया था। इससे उनकी मौत हो गई थी।
-
भावड़ गांव में तालाब में युवक का शव होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। युवक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

अशोक कुमार, प्रभारी, बरोदा थाना।

फोटो - भावड़ गांव में तालाब से शव को बाहर निकालते हुए युवक। स्रोत - ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें