गोहाना। जींद रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू पार्क में शनिवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक हुई। बैठक में पेंशन संबंधी मांगों को लेकर 29 और 30 सितंबर को डीसी कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान ओमप्रकाश मलिक ने की।
विज्ञापन
ओमप्रकाश मलिक ने बताया कि दोनों दिन सभी जिलों में डीसी कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सुरेश यादव, विजेंद्र कादयान, नरेंद्र गुर्जर, सतपाल कुंडू और धर्मपाल मलिक मौजूद रहे।