फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पानीपत में दो दिन पहले नहर में डूबे किशोर का शव बरामद

Fri, 07 Jun 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 45. सुदामा उर्फ कार्तिक का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। पानीपत में दो दिन पहले करियर लिंक चैनन (नहर) में नहाते समय डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव खुबड़ू झाल में सरढाना पुल के पास झाड़ियों में अटक मिला। खुबड़ू झाल चौकी पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली के आदर्श विहार फिलहाल पानीपत के देशराज काॅलोनी की रहने वाली परबीता ने 6 जून को पानीपत तहसील कैंप थाने में सूचना दी थी कि उनके बेटे 16 वर्षीय सुदामा उर्फ कार्तिक ने पढ़ाई छोड़ रखी है। वह 5 जून की दोपहर करीब 2 बजे असंध रोड स्थित दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए थे। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटे थे। परबिता की सूचना पर पुलिस ने सुदामा की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परिजन सुदामा की तलाश करते हुए खुबड़ू झील तक पहुंचे तो सुदामा का शव सरढाना पुल के पास झाड़ियाें में अटका मिला। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी डायल 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुदामा के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें