फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पानीपत से लापता बच्ची का शव नहर से बरामद

Sun, 16 Mar 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में नहर से बच्ची का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिवजाया। जहां फोरेंसिक चिकित्सक के न होने के चलते शव महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां भेज दिया गया। वहां पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पानीपत निवासी व्यक्ति ने 10 मार्च को शिकायत दी थी कि उनकी बेटी काजल (9) लापता हो गई है। अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। पानीपत के किला मोहल्ला थाना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। होली के दिन पुलिस को सिटावली नहर में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव निकालकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। दुल्हेंडी के दिन शव को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर भेज दिया था। जांच अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच के लिए विसरा नमूना लेकर लैब भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें