फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: आठ माह पहले यमुना स्नान के दौरान डूबे इंजीनियर का शव बरामद, खनन के दौरान रेत में दबा मिला

Fri, 13 May 2022 02:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

इंजीनियर कनाडा जाने से पहले शादी के बाद परिवार की मान्यता पूरी करने यमुना में स्नान करने आया था। गांव उमेदगढ़ का रहने वाला संदीप फरीदाबाद में इंफोसिस कंपनी में इंजीनियर था इंजीनियर का क्षत-विक्षत शव खनन के दौरान रेत में दबा मिला। कपड़ों से पहचान हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में कनाडा जाने से पहले परिवार की मान्यता पूरी करने आठ माह पहले यमुना के मिमारपुर घाट पर पत्नी संग स्नान करने आया इंजीनियर पैर फिसलने से डूब गया था। अब इंजीनियर का शव नदी के अंदर रेत में दबा मिला है। क्षत-विक्षत अवस्था में मिले शव की पहचान कपड़ों व टूटे दांत से की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


गांव उमेदगढ़ निवासी संदीप गौतम (30) फरीदाबाद में इंफोसिस कंपनी में इंजीनियर थे। वह फरीदाबाद में ही रहते थे। उन्होंने वर्ष 2020 में मनीषा के साथ शादी की थी। उनके परिवार में मान्यता है कि शादी के बाद दंपती को एक साथ यमुना स्नान करना पड़ता है। संदीप को अपनी कंपनी की तरफ से 27 सितंबर, 2021 को कनाडा जाना था।

ऐसे में उन्होंने कनाडा जाने से पहले परिवार की मान्यता को पूरी करने के लिए 26 सितंबर, 2021 को यमुना स्नान का कार्यक्रम बना लिया था। वह परिवार के सदस्यों के साथ यमुना पर स्नान करने गांव मिमारपुर घाट पर आए थे। पत्नी मनीषा ने बताया था कि उनके पति उनसे दो कदम आगे चल रहे थे। जब वह यमुना के किनारे पहुंचे तो अचानक पैर फिसलकर यमुना में गिर गए और तेज बहाव के कारण डूब गए थे।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद भी उनका सुराग नहीं लग सका था। अब यमुना नदी में एक खनन कंपनी के कारिंदे रेत निकाल रहे थे। इसी रेत में दबा हुआ संदीप का शव मिला। खनन कंपनी द्वारा इसकी सूचना पुलिस का दी गई। जिस पर पुलिस ने संदीप के परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने संदीप के कपड़ों व टूटे दांत से शव की पहचान कर ली। मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें