फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा मोड़ बाईपास के सर्विस रोड पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो - नागरिक अस्पताल में उपस्थित अमन के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। खरखौदा मोड़ बाईपास के सर्विस रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान भैंसवान खुर्द गांव निवासी अमन (25) के रूप में हुई है। अमन रविवार रात 9 बजे घर से गांव पिनाना मौसी के घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। पुलिस को युवक का शव रोड के किनारे पड़ा मिला था।
विज्ञापन

युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच के लिए विसरा भेजा है। पुलिस को मृतक के पिता बलजीत ने बताया कि अमन बाइक से पिनाना जाने के लिए घर से निकले और उन्होंने मौसी के लड़के ज्ञानेंद्र को भी फोन पर आने की सूचना दी थी। रास्ते में खरखौदा मोड़ बाईपास के सर्विस रोड पर अमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि अमन की मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

फोटो - नागरिक अस्पताल में उपस्थित अमन के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें