फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निकाय चुनाव ... शराब, नकदी व मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
फोटो 47: सोनीपत लघु सचिवालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनब
विज्ञापन
सोनीपत। निकाय चुनाव को लेकर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनबीर सिंह ने लघु सचिवालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श किया। पुलिस उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अवैध रूप से शराब, मादक पदार्थ व हथियार बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। ऐसे मामलों में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


2 मार्च को होने वाले मेयर उप चुनाव को देखते हुए शराब, नकदी व मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर नजर रखी जाए। मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के खिलाफ योजना तैयार की गई ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचान के लिए उचित कदम उठाए जा सके। उन्होंने थाना प्रबंधकों व अपराध शाखा प्रभारी को ईमानदारी से कर्तव्य निर्वाह करने व अपने इलाके में आमजन को शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए प्रेरित किया। अपने-अपने क्षेत्र में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सांयकालीन गश्त व रात्रि गश्त करें। स्कूल व कॉलेज में छुट्टी के समय गश्त व पेट्रोलिंग करेंगे और शरारती तत्वों पर नजर रखें। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (अपराध) नरेंद्र कादियान व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें