फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पश्चिमी यमुना नहर से मिले दो युवकों के शव, शिनाख्त नहीं हुई

Mon, 09 Mar 2026 05:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव रोहट के पास पश्चिमी यमुना नहर से सोमवार सुबह दो शव बरामद हुए। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एनएच-334बी के पुल के 200 मीटर आगे नहर से शवों को निकलवाया। मृतकों की शिनाख्त के लिए शवों को जिला अस्पताल में रखवा दिया है।
सदर थाना जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुधीर ने बताया कि सोमवार सुबह डायल 112 के माध्यम से गांव रोहट के पास पश्चिमी यमुना नहर में शव मिलने की जानकारी मिली। सूचना के बाद टीम ने एनएच-334बी के पुल से 200 मीटर आगे पहुंच कर शवों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शवों की जांच करने पर एक नेपाली युवक का लग रहा है। दूसरे युवक के चेहरे पर दाढ़ी है। दोनों शवों में एक शव कई दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें