फोटो 04: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में खून की जांच कराने के लिए सैंपल एकत्र केंद्र में पहुंचे मर
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में किट व केमिकल नहीं होने की वजह से खून की जांच नहीं हो पा रही थी। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब दोनों के आ जाने से जांच दोबारा शुरू हो गई है। 20 दिन से खून जांच प्रभावित होने की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही थी।
जिला नागरिक अस्पताल की प्रयोगशाला में रिजेंट और जांच किट के अभाव में 20 दिन से मरीज की संपूर्ण रक्त गणना (सीबीसी), लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) जैसी अहम जांच नहीं हो पा रही थी। मरीजों को सिर्फ चिकित्सकों से परामर्श लेकर ही काम चलाना पड़ रहा था।
चिकित्सक की ओर से उन्हें खून की जांच कराने के लिए कहा जाता है लेकिन अस्पताल में किट खत्म होने से जांच नहीं हो रही थी। ऐसे में जरूरत पड़ने पर मरीजों को निजी लैब का रुख करना पड़ रहा था। एलएफटी की जांच करवाने के लिए रोजाना 150 तो सीबीसी की जांच के लिए 250 मरीज रोजाना आ रहे हैं।