गन्नौर। निर्माणाधीन घर से शटरिंग की प्लेटें चोरी करने के मामले में गन्नौर थाना पुलिस ने दो आरोपियों गांव आहुलाना निवासी रवि और हरी नगर निवासी नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
गन्नौर निवासी सतबीर ने 26 अक्तूबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह रेलवे रोड पर श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान के पीछे प्लॉट है। उसमें वह मकान बनवा रहे हैं। दो दिन पहले लेंटर लगाने के लिए शटरिंग प्लेट लाए थे। उसमें से 20 प्लेटें चोरी हो गईं।
इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। संवाद