फोटो: सोनीपत के जटवाड़ा स्थित प्रजापत चौपाल में लगे रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाता को पौधा वि
सोनीपत। जटवाड़ा स्थित प्रजापत चौपाल में वीरवार को एडवोकेट गौरव प्रजापत के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान कुल 37 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
रक्तदान करने वाले लोगों को एडवोकेट गौरव कुमार और पं. अमित शौनक ने प्रमाणपत्र और एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में पूर्व पार्षद हरि प्रकाश सैनी, अमन, राहुल, सोनू, डॉ. अंशुमान, खुशबू, प्रियंका और अंकित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।