फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तलाक का केस दायर करने के एक सप्ताह बाद महिला घर से लापता

Mon, 06 Jul 2026 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव फरमाणा से एक विवाहिता के घर से बिना बताए चले जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता उस स्थिति में संदिग्ध हालात में लापता हुई है जब उसने कोर्ट में अपने पति के खिलाफ तलाक का केस दायर किया था और वह अभी ससुराल में ही रह रही थी।
विज्ञापन

फरमाणा निवासी सुंदर ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनकी शादी करीब आठ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के गांव निरावाह निवासी रीता भारती के साथ हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र करीब सात और पांच वर्ष है। सुंदर के अनुसार, 27 जून को आपसी कहासुनी के बाद उनकी पत्नी ने खरखौदा कोर्ट में तलाक का मामला दायर किया था।
इसके बावजूद दोनों एक ही घर में रह रहे थे। उनका आरोप है कि शनिवार रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी बिना किसी को बताए घर से चली गई। उसने बताया कि इससे पहले भी वह बिना सूचना अपने भाई के घर चली गई थी और बाद में वापस लौट आई थी। इस बार काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें