फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में होगा ब्लड कल्चर टेस्ट

Sat, 02 Sep 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की प्रयोगशाला में नमूनों की जांच करते हुए लैब तकनीशियन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में अब इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में जल्द ही ब्लड कल्चर की जांच शुरू की जाएगी। कल्चर टेस्ट के जरिए दवा के प्रभाव न होनेे के कारण का पता चल सकेगा। कल्चर टेस्ट की शुरुआत होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

कल्चर टेस्ट की सुविधा खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल व रोहतक पीजीआई में मुफ्त है। जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने कल्चर टेस्ट की शुरुआत करने के निर्देश दिए। अभी मरीजों को निजी प्रयोगशाला से ही ब्लड कल्चर की जांच करवानी पड़ रही है। ऐसी जांच के लिए निजी लैब संचालक एक से तीन हजार रुपये तक वसूलते हैं। सरकारी अस्पताल में यह रिपोर्ट मरीज को 72 घंटे में ही मिल जाएगी। खून की जांच से पता चल सकेगा कि मरीज को कौन सी बीमारी है और उसे क्या इलाज देना है। अभी तक इन सभी जांच के लिए मरीज को निजी लैब पर निर्भर रहना पड़ा है। इससे मरीजों की जेब पर काफी बोझ पड़ रहा है। मरीजों को कल्चर टेस्ट कराने के लिए 1000 से 3000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। नागरिक अस्पताल में कल्चर टेस्ट शुरू होने के बाद मरीजों को काफी राहत मिल सकेगी।

पहले लैब तकनीशियन को दिलाया जाएगा प्रशिक्षण
अस्पताल में कल्चर टेस्ट शुरू करने से पहले अस्पताल के लैब तकनीशियन को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उनके प्रशिक्षण की सुविधा खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल व रोहतक पीजीआई में की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद पैथोलॉजी चिकित्सकों को नए टेस्ट के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके बाद मुख्यालय से कुछ मशीनें मंगाकर कल्चर टेस्ट की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

यह होता है ब्लड कल्चर टेस्ट
किसी भी प्रयोगशाला में कल्चर टेस्ट को इसलिए कराया जाता है कि इससे बैक्टीरिया, फंगल या वायरस को पहचाना जा सके। इस टेस्ट से शरीर के भीतर बढ़ने वाले संक्रमण को पहचाना जा सकता है। इसमें किसी भी वायरस, बैक्टीरिया की ग्रोथ कराकर उसकी ताकत को मापा जाता है। इस टेस्ट के जरिए शरीर में फैलने वाले संक्रमण की ताकत का पता लगा सकते हैं। इस जांच को बाहर से कराने में लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। नागरिक अस्पतालों में इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिल सकेगी।
मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल में अगले दो माह में कल्चर टेस्ट की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। पहले चरण में ब्लड कल्चर टेस्ट के लिए लैब तकनीशियन को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके बाद मशीन मंगवाकर मरीजों के रक्त के नमूने लेकर कल्चर टेस्ट की शुरुआत की जाएगी। इससे मरीजों को बाहर निजी प्रयोगशाला में महंगे दाम पर कल्चर टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं होगी। -डॉ. लोकवीर सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें