फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दान से ही प्राप्त किया जा सकता है रक्त

Sun, 19 Jul 2026 07:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित ​शिव पार्क में लगे ​शिविर के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। रोटरी क्लब ऑफ गन्नौर राॅयल की ओर से रविवार को शिव पार्क में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 107 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। क्लब के प्रधान नितिन जैन ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए क्लब समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करता है।
मुख्य अतिथि अंकित मल्होत्रा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। क्लब के संयुक्त सचिव सचिन जैन ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और इसे केवल रक्तदान के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक होना चाहिए। प्रोजेक्ट अध्यक्ष सचिन वाधवा और यश जैन ने शिविर का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद अजय सरोहा ने भी रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान क्लब के सदस्य जतिन जैन, अजय त्यागी, अंकित गोयल, श्वेत मित्तल, विनय जिंदल, संदीप वर्मा, अखिल जैन और रोहित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें