सोनीपत के गांव बुटाना स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विजेता विद्यार्थी अधिकार
गोहाना। गांव बुटाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को मुंडलाना खंड का खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया गया। नौवीं से 12 वीं कक्षा के वर्ग में समूह नृत्य में राजकीय विद्यालय बुटाना की टीम प्रथम रही। गांव बुसाना के राजकीय विद्यालय की टीम को दूसरा स्थान मिला।
राजकीय कन्या विद्यालय बरोदा की टीम तीसरे स्थान पर रही। एकल नृत्य में इशा, हिमांशी व निधि प्रथम और खुशी व आंचल द्वितीय रही। नाटक में राजकीय कन्या विद्यालय बरोदा की टीम ने बाजी मारी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी बसंत ढिल्लों ने की। पांचवीं से आठवीं और नौवीं से 12वीं कक्षा तक के वर्ग के विद्यार्थियों की विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गईं। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया व विशिष्ट अतिथि डाइट की प्राचार्य रचना बाना ने विजेता व उप विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।