फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा एसडीएम के चालक की मौत, हृदय गति रुकने का अंदेशा

Fri, 30 Aug 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। एसडीएम की गाड़ी पर तैनात चालक की शुक्रवार को मौत हो गई। उनका रोहतक जिले में पैतृक गांव हसनगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा रोडवेज में बतौर चालक संदीप (40) आठ माह से प्रतिनियुक्ति पर खरखौदा एसडीएम की सरकारी गाड़ी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि हाल समय में संदीप अपने प्लाॅट में घर का निर्माण करवा रहे थे। देर रात वहीं पर वह बेहोशी की हालत में पड़े मिले। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हृदय गति रुकने से संदीप की मौत का अंदेशा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों पता चल सकेगा। करीब एक महीने पहले ही संदीप के बड़े भाई की भी मौत हो गई थी। पूरे परिवार की ही जिम्मेदारी संदीप पर आ गई थी, वहीं अब उनका भी देहांत हो गया। जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें