फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला कारागार में योगाभ्यास के बाद जलाए आशीर्वाद के दीये

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जिला कारागार में बंदियों को योगाभ्यास कराते प्र​शिक्षक। स्रोत: जेल विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार में योगाभ्यास और आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह जेल अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों ने योग किया। शाम को जेल परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षकों के सहयोग से योगाभ्यास कराया गया। इसमें जेल के उपअधीक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और बंदी शामिल हुए। जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह अनुशासन, आत्म-सुधार और सकारात्मक सोच का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि योग के जरिये बंदियों को स्वस्थ जीवन और आत्म-अनुशासन का संदेश दिया गया।
शाम को आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीप जलाए। प्रत्येक दीप को सेवा, संकल्प और सकारात्मकता का प्रतीक बताया गया। साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें