फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस रोकने को दो संदिग्धों का किया ऑपरेशन, एक को ठीक होने पर घर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज खानपुर कला में शुक्रवार को ब्लैक फंगस का कोई नया संदिग्ध या संक्रमित मरीज नहीं मिला। जबकि चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस को रोकने के लिए दो संदिग्ध मरीजों का ऑपरेशन किया और एक को ठीक होने पर घर भी भेजा। जिन मरीजों का ऑपरेशन किया गया, उनकी हालत भी सामान्य है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव महेंद्रु ने बताया कि अब तक 11 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा जा चुका है। अब तक आठ मरीज संक्रमित मिले हैं। फिलहाल वार्ड में 20 मरीज दाखिल है, जिनकी चिकित्सक नियमित जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही जरूरत अनुसार मरीजों का ऑपरेशन भी किया जा रहा है, ताकि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर लौट सकें। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी मरीज का कोई अंग प्रभावित नहीं हुआ है और न ही किसी की जान गई है।
विशेष कोविड अस्पताल में 32 कोरोना संक्रमित भर्ती
मेडिकल कॉलेज के विशेष कोविड अस्पताल में फिलहाल कोरोना से संक्रमित 32 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 12 मरीज ऐसे हैं, जो 11 दिन से ज्यादा और 20 मरीज 11 दिन से कम समय से भर्ती हैं। इसके अलावा यहां के 300 में से 261 ऑक्सीजन बेड और 50 में से 37 वेंटिलेटर बेड खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें