फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत आज, 15 से ज्यादा स्थानों पर होंगी पुष्पवर्षा

Tue, 28 Nov 2023 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में तैयारियों का जायजा लेते वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी के 29 नवंबर को सोनीपत आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाें को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा की ओर से 25 से ज्यादा स्थानों पर तोरण द्वार बनाए गए और 15 से ज्यादा स्थानों पर नागरिक पुष्प वर्षा करके नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने कामी रामलीला ग्राउंड में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, जिला महामंत्री योगेशपाल अरोड़ा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित जैन के साथ तैयारी का जायजा लिया। राजीव जैन ने बताया कि गोहाना रोड बाईपास पर स्वागत के बाद खुले वाहन में नायब सैनी गोहाना रोड, तिरंगा चौक, हिंदू कॉलेज के फ्लाईओवर, गीता भवन, कपड़ा मार्केट, बीज मार्केट, मुरथल अड्डा, ज्योतिबा फुले चौक होते हुए पार्टी नेताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचेंगे। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें