फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का कमल असली... कांग्रेस है नकली: राजीव सरकार ने नामाकंन रद्द कराने की कोशिश की: कमल

विज्ञापन
फोटो 11: सोनीपत शहर में खुली जीप में सवार होकर जुलूस के रूप में नामांकन करने जाते भाजपा उम्मीदव
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर उप चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने शहर में जुलूस निकालकर नामांकन दाखिल किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता कर एक-दूसरे पर तंज कसा।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने अपनी जीत का दावा करते हुए अपनी पार्टी के कमल को असली बताया। कहा, कांग्रेस प्रत्याशी नकली हैं। राजीव जैन ने कहा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के कार्यकाल में शहर में तेजी से विकास हुए। उन्हीं विकास कार्यों के नतीजे देखकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें कमल खिलाने की जिम्मेदारी दी है। उनके साथ विधायक निखिल मदान, देवेंद्र कादियान, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, निर्मल चौधरी भी मौजूद रहीं।
इधर, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दिवान ने कहा, नगर निगम में भ्रष्टाचार फैला है। जीत के बाद सबसे पहले भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा जाएगा। आरोप लगाते हुए कहा, सरकार ने उनका नामांकन रद्द करवाने की कोशिश की। वह कोर्ट से आदेश लाने के बाद नामांकन कराने पहुंचे थे, लेकिन निगम में भ्रष्ट अधिकारियों को बैठाया गया है। यहां उन्हें डेढ़ करोड़ बकाया राशि जमा करानी पड़ी, जबकि संपत्ति के मामले में कोर्ट में केस चल रहा है। कमल दिवान ने कहा, उनके पिता देवराज दिवान दो बार सोनीपत सीट से विधायक रहे हैं। उनके नक्शे कदम पर चलते हुए विकास कराया जाएगा। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पदम दहिया, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारी कर रहे तानाशाही : सतपाल

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने एनडीसी मामले में अधिकारियों पर तानाशाही के आरोप लगाए। सांसद ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं, लेकिन अधिकारियों को साफ नीयत से काम करना चाहिए। कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन के दौरान अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनडीसी) जारी करने में अधिकारियों ने जान बूझकर देरी की।

फोटो 11: सोनीपत शहर में खुली जीप में सवार होकर जुलूस के रूप में नामांकन करने जाते भाजपा उम्मीदव

फोटो 11: सोनीपत शहर में खुली जीप में सवार होकर जुलूस के रूप में नामांकन करने जाते भाजपा उम्मीदव

फोटो 11: सोनीपत शहर में खुली जीप में सवार होकर जुलूस के रूप में नामांकन करने जाते भाजपा उम्मीदव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें