फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना और खरखौदा में पहली बार खुला भाजपा का खाता

Tue, 08 Oct 2024 08:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली गोहाना व खरखौदा सीट पर आखिरकार पहली बार भाजपा का भगवा लहराया है। वहीं राई सीट पर भाजपा पिछला प्रदर्शन दोहराने में कामयाब रही। बरोदा सीट पर कांग्रेस ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा। गन्नौर के इतिहास में तीसरी बार निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के गोहाना और खरखौदा विधानसभा क्षेत्र ऐसे थे जहां भाजपा कभी खाता नहीं खोल सकी थी। इस बार दोनों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में कामयाब रही। भाजपा ने गोहाना से पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को जगबीर मलिक के खिलाफ उतारा था। उन्होंने चार बार विधायक रह चुके जगबीर मलिक को हरा दिया है। खरखौदा से भी हैट्रिक बना चुके जयवीर सिंह के सामने भाजपा के पवन खरखौदा मैदान में उतरे और आखिरकार विजयी रहे। पवन इस सीट पर लगातार तीसरी बार जयवीर सिंह के सामने थे। वह पहले वर्ष 2014 में निर्दलीय और वर्ष 2019 में जजपा के टिकट पर जयवीर सिंह के सामने उतरे थे। इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट दी तो वह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

सोनीपत विधानसभा सीट पर भाजपा ने पांचवीं बार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस की बराबरी कर ली है। इसके अलावा राई में लगातार दूसरी बार भाजपा का कमल खिला है। यहां से पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने जीत दर्ज की है। हालांकि गन्नौर में भाजपा अपनी सीट बरकरार नहीं रख पाई और भाजपा प्रत्याशी भी यहां तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें