फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुरक्षा के कड़े इंतजाम... बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोका, प्रत्याशियों के काफिले के दौरान लगा जाम

Tue, 08 Oct 2024 07:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले की छह विधानसभा सीट की मतगणना मंगलवार को गांव मोहाना स्थित बिट्स संस्थान में किया गया। सभी सीटों पर प्रत्याशियों की जीत दर्ज होने पर पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। वहीं, मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आए। समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ को काबू करने के लिए गेट के सामने अर्द्धसैनिक बल ने बैरिकेड लगा रखे थे। इसके चलते उन्हें बिट्स में प्रवेश करने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

गोहाना रोड पर भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान, पवन खरखौदा, कृष्णा गहलावत, अरविंद शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल व निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान का स्वागत करने के लिए जगह-जगह समर्थक खड़े हुए थे। जीत का प्रमाणपत्र लेकर लौटे प्रत्याशियों ने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रत्येक गांव से गाड़ियों का काफिला लंबा होता चला गया। गोहाना रोड पर काफिले की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। उनका काफिला जिस भी गांव में पहुंचा, वहां पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। समर्थकों ने प्रत्याशियों के जीतने की खुशी में पटाखे जलाए। विजेता प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ता व समर्थक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की तरफ रवाना हो गए। वहीं, काफिले के कारण गांवों में जाम की स्थिति रही।


मतगणना के चलते करेवड़ी मोड़ से किया था रूट डायवर्ट
विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। मंगलवार सुबह गोहाना से सोनीपत और सोनीपत से गोहाना जाने के लिए गोहाना रोड का प्रयोग न करने के लिए पुलिस ने वाहनों को रोक दिया था। पुलिस ने करेवड़ी मोड़ के पास गोहाना रोड पर बैरिकेड लगा रखे थे। उसी रास्ते से वाहनों को खानपुर कलां होते हुए सोनीपत या गोहाना भेजा जा रहा था। वहीं, बड़े वाहनों को गोहाना रोड पर ही सड़क किनारे रोक दिया गया था। मतगणना पूरी होने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें