फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा कार्यकर्ताओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान

Mon, 25 May 2026 09:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के गांव बनवासा में आयोजित भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। भाजपा कथूरा मंडल की ओर से गांव बनवासा में 6 गांवों के शक्ति केंद्र प्रमुखों की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला गोहाना भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. राममेहर राठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक सैन ने की।
डॉ. राममेहर राठी ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करें।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष अशोक सैन ने कहा कि भाजपा सरकार की अंत्योदय नीति के तहत जनहित की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में मंडल महामंत्री हुकमचंद, सरपंच टेकराम, मंगली राम, भगता, पंकज शर्मा, अजमेर नरवाल, रामकिशन छपरा, दिलबाग और जयनारायण सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें