फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: झंडा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

Sat, 09 May 2026 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नगर निगम चुनावों में मेयर प्रत्याशी राजीव जैन और 22 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में बाइक रैली निकाली गई। भाजपा का झंडा लेकर शामिल हुए युवाओं का भरपूर जोश और उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मेयर प्रत्याशी राजीव जैन व पार्षद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ रैली में हिस्सा लिया। जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। बाइक रैली में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। जगह-जगह पर मेयर प्रत्याशी राजीव जैन व पार्षद प्रत्याशियों पर फूलों की वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।
राजीव जैन ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे और एक बार फिर से कमल खिलेगा। ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुणा तेज गति से काम करेगी। प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही नगर निगम क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। उन्होंने लोगों से 10 मई को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, विधायक देवेंद्र कादियान, विधायक निखिल मदान, ललित बत्रा, बिजेंद्र मलिक, तरुण देवीदास, राजकुमार कटारिया, दिव्यांक जैन, सुरेंद्र मदान, संजय ठेकेदार, नीरज सोनी, गौरव भोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें