फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा 17 से चलाएगी सेवा संकल्प अभियान, 25 सेवा गतिविधियां होंगी

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत कोर्ट परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं के सा​थ बैठक करते भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ए
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत केंद्र और हरियाणा सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने, उनकी समस्याओं का समाधान कराने और विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित करने पर जोर रहेगा। अभियान में 25 प्रमुख सेवा गतिविधियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट दिनेश अत्री ने सोनीपत कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के साथ बैठक में अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ अभियान का प्रमुख हिस्सा होगा। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्र में सेवा सेतु केंद्र स्थापित करने की योजना है। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने में आवश्यक सहायता दी जाएगी।
युवाओं की भागीदारी के तहत 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। नुक्कड़ नाटकों के जरिये भी जनजागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं 25 सितंबर से 7 अक्तूबर तक आंगन उत्सव में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और माताओं के पोषण व स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

अभियान का समापन 17 अक्तूबर को दिल्ली में ‘जनसेवक महाकुंभ दिवस’ के अवसर पर होगा। इस दौरान एडवोकेट पंकज वत्स, जतिन दत्त, सुनील कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अभियान में रक्तदान शिविर सहित कई गतिविधियां होंगी
अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान, साइबर सुरक्षा जागरूकता, वृद्धाश्रम व अनाथालयों में सेवा, जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सहयोग, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, एनीमिया से बचाव, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, खेल और दिव्यांगों की सहायता जैसी गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें