फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कल होगा स्वागत, तैयारियों का जायजा लिया

Mon, 22 Jun 2026 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-7 ​स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बैठक करते जिला कोर कमेटी के पदा​धिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। 25 जून को भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के सोनीपत आगमन पर आयोजित होने वाले स्वागत समारोह की तैयारियों की समीक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय सेक्टर-7 में सोमवार को जिला कोर कमेटी की बैठक हुई। कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जीटी रोड से जीवीएम गर्ल्स कॉलेज तक विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों की ओर से किया जाएगा। इस दौरान पुष्प वर्षा, माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर सम्मान तथा पारंपरिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनका अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज और जिला प्रभारी सतीश नांदल ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मेयर राजीव जैन, जिला प्रभारी सतीश नांदल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश अत्रे, माईराम कौशिक, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, नीरज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें