फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा

Mon, 08 Sep 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40: सोनीपत के गांव भैरा बाकीपुर में ग्रामीणों से मुलाकात करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने रविवार को यमुना के बाढ़ से प्रभावित दहिसरा, भैरा बाकीपुर, मनौली, मनौली टोंकी, जाजल टोंकी, बड़ौली, पबनेरा व अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में हरियाणा सरकार किसानों और ग्रामीणों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कि वह 15 सितंबर तक खोले गए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी खराब हुई फसलों की जानकारी अवश्य दर्ज करें। जिससे सरकार सही आकलन कर प्रत्येक पात्र किसान को उचित क्षतिपूर्ति दे सके। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से टीमों को लगातार गांव-गांव भेजा जा रहा है जो नुकसान का जायजा लेकर किसानों की मदद कर रही हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि इस आपदा के समय में समाज के हर वर्ग को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन व स्वयंसेवी संगठनों की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों की सराहना की। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जयराम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें