फोटो 17: सोनीपत के खरखौदा में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी
खरखौदा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शुक्रवार को पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक कार्यालय के बाहर से राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना पंजाब के पठानकोट के लिए रवाना किया।
राहत सामग्री में 20 किलो के 500 पैकेट तैयार किए गए हैं, जिनमें आटा, दाल, चावल, हल्दी, नमक, मिर्च, मसाले, प्याज, आलू और मैगी आदि वस्तुएं हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पंजाब के बाढ़ पीड़ित हमारे अपने परिवार की तरह हैं । संकट की घड़ी में उनकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। विधायक पवन खरखौदा ने बताया कि यह सामग्री लगभग 500 परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष हीरा लाल इंदौरा, एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर, बीडीपीओ सुरेंद्र भी मौजूद रहे।