फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा एससी मोर्चा की गोहाना जिला कार्यकारिणी घोषित

Fri, 23 Jan 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में जिला भाजपा कार्यालय में उपस्थित एससी मोर्चे के कार्यकारिणी पदाधिकारी और अन्य। स्रोत:
विज्ञापन
गोहाना। भाजपा कार्यालय में वीरवार को एससी मोर्चे की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। रवि नैना, प्रवीण राजौरा, पवन सरपंच कोहला, बबली (एमसी), सतीश उरलाना और पूनम सरपंच माहरा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री के रूप में राजकुमार वाल्मीकि, मंजीत दोदवा व मुकेश नियुक्त किए गए। जिला सचिव विकास मोर, पूजा कैहल्पा, विजय (एमसी), सुनील सरपंच, राखी व रामफल खटक बने।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक व मोर्चे के जिला अध्यक्ष नरेश खानपुर ने कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संजय धानक जिला मीडिया प्रमुख, अमित सहरावत जिला सोशल मीडिया प्रमुख, लक्षमण सिंह जिला कोषाध्यक्ष व राजकुमार किराड़ आईटी प्रमुख बनाए गए हैं।
मंडल अध्यक्षों में संदीप सरोहा खानपुर मंडल, अनिल कुमार गोहाना मंडल, ब्रह्मानंद जुआं मंडल, सुनील मोहाना मंडल, दलबीर बुटाना मंडल, डॉ. दिनेश मीरासी मुंडलाना मंडल, बिजेंद्र पहलवान भैंसवाल मंडल और मनोज को कथूरा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना एवं जितेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, डॉ. राममेहर राठी और शेर सिंह बेड़वाल ने सभी को बधाई दी। इसके साथ पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें