फोटो 29- हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान गोहाना को जिला बनाने की मांग उठाते विधायक इ
सोनीपत। भाजपा की ओर से गोहाना में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जा चुकी है। ऐसे में साफ है कि भाजपा ने गोहाना को राजनीतिक रूप से जिला मान लिया है। अब अधिकारिक रूप से गोहाना को जिला घोषित करने में क्या आपत्ति है। बरोदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंदुराज नरवाल ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गोहाना को जिला बनाने की मांग उठाई।
विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि हांसी जैसे कस्बे को जिला बनाना और गोहाना को उसका यह पुराना हक न देना भाजपा की मंशा पर सवाल खड़े करता है। इससे जाहिर होता है कि भाजपा नहीं चाहती कि गोहाना क्षेत्र का विकास हो। वर्ष 1826 में स्थापित ऐतिहासिक गोहाना सबसे पुरानी तहसील है। गोहाना को प्राथमिक आधार पर जिला बनाना चाहिए था।
भाजपा कई बार गोहाना को जिला बनाने का झूठा वादा कर चुकी है। विधायक ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि गोहाना से विधायक एवं मंत्री होने के बावजूद डॉ. अरविंद शर्मा इस विषय को लेकर गंभीर नहीं हैं। उनमें क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भी इच्छाशक्ति की कमी नजर आ रही है।
सरकार को चाहिए कि वह गोहाना की ऐतिहासिक, भौगोलिक और जनसंख्या संबंधी पात्रता को ध्यान में रखते हुए इसे शीघ्र जिला घोषित करें।