फोटो 33: सोनीपत के गांव गढ़ी हकीकत में किरयाना की दुकान में लगी आग के बाद घटना स्थल पर पहुंचे
साेनीपत। गांव गढ़ी हकीकत के पास रविवार रात शाॅर्ट सर्किट के चलते किराने की दुकान में आग लग गयी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण ने मौके पर पहुंकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था।
दिव्यांग देवीसिंह गांव में किराने की दुकान चला रहे थे। आग लगने से दुकान के अंदर रखे दो फ्रिज, राशन सामग्री, कोल्ड ड्रिंक, किराने सामान जल गया। सूचना मिलने पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित दिव्यांग दुकानदार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि वह दोबारा अपना काम शुरू कर सके। इस दौरान आजाद, प्रदीप, संदीप, कुलदीप, राजवीर और राजू भी मौजूद रहे।