फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अधिक ज्यादा खिलाड़ियों को दीं नौकरी : गौरव गौतम

विज्ञापन
फोटाे : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम।
विज्ञापन
सोनीपत। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस शासन की तुलना में भाजपा सरकार के कार्यकाल में अधिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और प्रोत्साहन राशि दी गई है। उपलब्ध आंकड़े इसका प्रमाण हैं। विपक्ष खिलाड़ियों के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।
विज्ञापन

गौरव गौतम सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई स्टेडियम में शुक्रवार को एशियाई खेलों के लिए चयनित खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों से देश और प्रदेश के लिए पदक जीतने का आह्वान किया।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर मंत्री ने कहा कि सरकार 12 मांगें मान चुकी है। 13वीं मांग पर भी विचार चल रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं और जल्द समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभय चौटाला के सौ जूते और सौ प्याज वाले बयान पर गौतम ने कहा कि अभय चौटाला बिना महत्व की बातें करते हैं। मुरथल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा खेलों पर ध्यान दें और देश-दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन करें। इस दौरान हरियाणा सेपक टेकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सोनीपत विधायक निखिल मदान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें