फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा ने युवाओं को दी तवज्जो, जातीय संतुलन भी साधा

Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :35: सोनीपत में सेक्टर-15 में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज व बिजेंद्र मलिक भाजपा प्र
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा ने जिले को अलग-अलग भागों में बांटते हुए दो नए जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार वरिष्ठों पर युवाओं को ही तवज्जो दी है। साथ ही जातीय संतुलन बैठाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


ब्राह्मण समुदाय के अशोक भारद्वाज को सोनीपत का जिला अध्यक्ष बनाया है। कुंडली निवासी अशोक के पास सोनीपत के अलावा राई व गन्नौर विधानसभा क्षेत्र रहेंगे। साथ ही गोहाना का जिला अध्यक्ष जाट समुदाय से गांव माहरा निवासी बिजेंद्र मलिक (मल्हा) को बनाया गया है। उनके पास गोहाना के अलावा बरोदा व खरखौदा विधानसभा क्षेत्र होंगे। अशोक भारद्वाज 36 वर्ष और बिजेंद्र मलिक 40 वर्ष के हैं।

वर्ष 2010 से सक्रिय हैं अशोक, नपा के उपाध्यक्ष भी हैं

कुंडली नगरपालिका के वाइस चेयरमैन अशोक भारद्वाज ने जनप्रतिनिधि के तौर पर राजनीति की शुरुआत वर्ष 2010 में की थी। वर्ष 2010 में वह कुंडली ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य बने थे। वर्ष 2016 में सरपंच का चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। वह वर्ष 2013 में भाजपा युवा मोर्चा के नाहरी मंडल अध्यक्ष बने, फिर वर्ष 2015 में भाजपा नाहरी मंडल उपाध्यक्ष, वर्ष 2019 और 2022 में नाहरी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वहीं 2022 में कुंडली नगरपालिका के वार्ड नंबर एक से सर्वसम्मति से पार्षद बने। उसी समय कुंडली नगरपालिका के वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन


जिप के वाइस चेयरमैन रहे हैं बिजेंद्र मलिक

गांव माहरा निवासी बिजेंद्र मलिक को भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बिजेंद्र मलिक वर्ष 2016 में जिला परिषद का चुनाव जीत चुके हैं। इसके बाद वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उसी समय वह भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी रहे। जिस समय मोहनलाल बड़ौली को सोनीपत जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, उस समय वह जिला महामंत्री बने। उसके बाद मोहनलाल बड़ौली प्रदेश महामंत्री बने तब उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। अब संगठन की तरफ से उन्हें गोहाना जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

फोटो :35: सोनीपत में सेक्टर-15 में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज व बिजेंद्र मलिक भाजपा प्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें