फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन को लेकर किया मंथन

Fri, 17 Apr 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव को लेकर दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल कांग्रेस प्रभारी व अन्य वरिष्ठ नेता। स्
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर और पार्षद पदों के प्रत्याशियों के नामों पर दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस में मंथन का दौर चल रहा है। वीरवार को कांग्रेस ने आला नेताओं की मौजूदगी में दिल्ली मुख्यालय में बैठक कर पदाधिकारियों को एकजुट रहकर चुनाव में पूरे दमखम से उतरने का संदेश दिया गया।
वहीं, भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व चुनाव प्रभारी मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में सोनीपत में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाजपा मेयर व पार्षद पदों के लिए आवेदन आने के बाद अब फीडबैक का दौर शुरू हो चुका है। पार्टी के अनुसार फीडबैक 18 अप्रैल तक लिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में सांसद, विधायक व निकाय चुनाव वाले जिला अध्यक्ष भी पहुंचे थे। जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने बताया कि पार्टी के आला नेताओं ने चुनाव मैदान में जीत का संकल्प लेकर उतरने का संदेश दिया है और कार्यकर्ताओं को एकजुटता से चुनाव लड़ने के निर्देश भी दिए।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के नाम मांगें हैं, जिसके बाद दो से तीन दिनों के भीतर नाम फाइनल करने का निर्णय लिया है।

-

बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने रखी बात

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य रूप से सोनीपत नगर निगम के मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवारों के चयन, उनकी योग्यता और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में हरियाणा कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
चुनाव प्रभारी बीके हरिप्रसाद के नेतृत्व में हुई इस चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विशेष रूप से शिरकत की। इनके साथ ही सोनीपत कांग्रेस के दोनों जिलाध्यक्ष कमल दिवान व संजीव दहिया ने भी स्थानीय समीकरणों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने बताया कि उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, सामाजिक सक्रियता और पार्टी के प्रति निष्ठा को आधार बनाकर एक सूची तैयार की जा रही है। पार्टी आलाकमान ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम चुनाव आने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा तय करेंगे इसलिए किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
बैठक में सोनीपत से विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मालिक, जयबीर वाल्मीकि, पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र पंवार, जय भगवान अंतिल भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें