फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पक्षियों के लिए लगाए बर्ड हाउस और जल पात्र

Sat, 28 Mar 2026 07:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में जीव दया, करुणा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम भूगोल विभाग और पर्यावरण एवं प्रकृति व्याख्या केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
जैन मुनि जयंत कुमार महाराज ने अहिंसा और जीवों के प्रति दया का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पक्षियों को दाना-पानी और सुरक्षित स्थान देना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने छात्राओं से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. नरेश आंतिल और उप प्राचार्य वंदना नासा के मार्गदर्शन में परिसर में उन स्थानों का चयन किया गया जहां पक्षियों की आवाजाही अधिक रहती है। यहां बर्ड हाउस, सकोरे और दाना पात्र लगाए गए ताकि गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें