फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे और ठीकरी पहरा लगाएं व्यापारी-दुकानदार : डीसीपी

Sat, 28 Mar 2026 06:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में हुई बैठक में पहुंचे जिला व्यापार मंडल के सदस्य। स्रोत: पुलिस प्रव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादियान और पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन कुशल पाल सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों और आसपास के क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रात्रि सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए व्यापारियों को ठीकरी पहरा दोबारा शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। अधिकारियों ने व्यापारियों से कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय सिंगला, चेयरमैन संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष रविंद्र सरोहा, महासचिव नरेंद्र धवन, प्रेम नारायण गुप्ता, मोहित भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें