फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमैक 2.0 तकनीक का खेलों में हो रहा इस्तेमाल : विजय

Fri, 23 Jan 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा में बायोमैक 2.0 : एंहेंसिंग मोशन ट्रैकिंग एक्यूरेसी विद नावेल बायो मैकेनिक्स का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य खेल विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण को और अधिक सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता विजय दामोदरन ने बताया कि बायोमैक 2.0 प्रणाली एशिया की प्रमुख विज्ञान प्रयोगशालाओं में विकसित अत्याधुनिक मोशन कैप्चर तकनीक पर आधारित है। एनीमेशन एवं फिल्म उद्योग में इस्तेमाल इस तकनीक को खेलों में भी अपनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस प्रणाली में बॉडी सेंसर नेटवर्क के तहत खिलाड़ियों के शरीर के विशिष्ट एनाटॉमिकल बिंदुओं पर मार्कर्स लगाए जाते हैं जिन्हें हाई स्पीड कैमरों से कैप्चर किया जाता है। फोर्स प्लेट के माध्यम से दौड़, छलांग और अन्य गतिविधियों के दौरान जमीन पर पड़ने वाले बल, संतुलन और भार वितरण का अत्यंत सटीक विश्लेषण संभव होता है।
विज्ञापन

फुल-बॉडी मोशन कैप्चर सूट के उपयोग से डायनेमिक मूवमेंट एनालिसिस किया जाता है। इससे प्रशिक्षण, चोट निवारण, पुनर्वास और प्रदर्शन सुधार के लिए विश्वसनीय वैज्ञानिक आंकड़े मिलते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार और डीन प्रो. योगेश चंद्र ने भी विचार रखे। अंत में कुलपति ने मुख्य वक्ता विजय दामोदरन का स्मृति चिह्न देकर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें