सवारी का इंतजार कर रही थी महिला, सीसीटीवी फुटेज खंगाल तलाश में जुटी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बहालगढ़ चौक पर सवारी का इंतजार कर रही गांव गढ़ी ब्राह्मण निवासी कोमल का बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोमल ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करती हैं। वह बहालगढ़ चौक पर सवारी का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई तो वह बात करने लगीं। तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया।
वारदात इतनी तेजी से हुई कि वह बाइक का नंबर तक नहीं देख सकीं। पुलिस ने कोमल के बयान प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि झपटमारों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।