फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन सुनाया

Sun, 05 Apr 2026 07:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन में श्री सुंदरकांड पाठ के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। श्रीराम परिवार की ओर से मॉडल टाउन में सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन कथा का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुख ओपी अरोड़ा ने श्रीरामचरितमानस में श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि गुरु वशिष्ठ की ओर से शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल से राम और सीता का अभिषेक किया गया जिसे ब्रह्मा और शिव सहित सभी देवी-देवताओं ने देखा। भगवान राम और माता सीता सोने और रत्नों से जड़े सिंहासन पर विराजमान हुए।
विज्ञापन

सुग्रीव, विभीषण, हनुमान और अन्य भक्त इसके साक्षी बने। राज्याभिषेक से पूर्व श्रीराम ने सभी भाइयों और भक्तों को स्नान कराया और स्वयं भी पवित्र हुए। राजमुकुट ग्रहण करने से पहले श्रीराम ने उसे प्रणाम किया।
विज्ञापन

मान्यताओं के अनुसार राज्याभिषेक दीपावली के दिन हुआ था। यह अवसर श्रीरामचरितमानस में भक्ति, प्रेम और धर्म की विजय का सर्वोच्च प्रतीक है। इस अवसर पर पवन सहगल, श्याम रहेजा, राकेश बंसल, ललित बत्रा, चंद्रकांत, अशोक, सुरेंद्र, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें