सोनीपत। मामा-भांजा चौक के पास बाइक सवार दो झपटमार युवक का मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। युवक मोबाइल पर बातचीत करते हुए चल रहे थे। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीडि़त कुछ समझ पाते उससे पहले ही झपटमार आंखों से ओझल हो चुके थे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कालूपुर निवासी सागर ने बताया कि वह बीज मार्केट स्थित अटल सेवा केंद्र में कार्यरत हैं। वह ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। रास्ते में वह अपने मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए मामा-भांजा चौक के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
सागर ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि वह बाइक का नंबर भी ठीक से नहीं देख पाए। शोर मचाने के बावजूद आसपास मौजूद लोग झपटमारों को पकड़ नहीं सके। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बाइक सवार दो युवक युवक के पीछे आते दिखाई दे रहे हैं और कुछ ही सेकेंड में मोबाइल झपटकर भाग जाते हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
फोटो :: सोनीपत के मामा भांजा चौक के पास युवक का मोबाइल झपटते सीसीटीवी में दिख रहे बाइक सवार। स्