फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार डिलिवरी बॉय की मौत, साथी घायल

Mon, 23 Dec 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बाइक सवार डिलिवरी बॉय व उनके दोस्त को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों साथी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल से ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने डिलिवरी बॉय को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। जहां से परिजन उन्हें दिल्ली के अस्पताल में ले गए, वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव मोहाना निवासी सत्यवान ने बताया कि उनके बेटे जतिन (22) कंप्यूटर की पढ़ाई करने के साथ डिलिवरी बॉय भी थे। 19 दिसंबर को उनके बेटे जतिन अपने साथी स्वेज के साथ बाइक पर सवार होकर सामान डिलिवरी करने के लिए जा रहे थे। रात 8 बजे महाराणा प्रताप चौक पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे वह दोनों घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जतिन को पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। उसके बाद वहां से दिल्ली रेफर कर दिया। जहां दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें